Press "Enter" to skip to content

हिन्दी पखवाड़े के तहत हिन्दी कार्यशाला आयोजित, विद्वानों ने हिन्दी पर दिए व्याख्यान

सांख्यिकी मंत्रालय के अंतर्गत एन.एस.एस.ओ. कार्यालय में हुआ आयोजन
शिवपुरी। सोमवार को भारत सरकार के सांख्यिकी मंत्रालय के अंतर्गत एन.एस.एस.ओ. कार्यालय शिवपुरी में हिन्दी पखवाड़ा के उपलक्ष्य में हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कार्यालय के प्रमुख वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी आई.के.सक्सेना द्वारा की गई। शिवपुरी भारत सरकार के गजट के अनुसार क क्षेत्र में आता है जिसमें समस्त शासकीय कार्यों को हिन्दी में करना अनिवार्य है।
कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ हिन्दी के जाने माने विद्वान प्रो. डॉ. एलएल खरे के द्वारा हिन्दी का ऐतिहासिक विकास वर्तमान में उसकी दशा एवं दिशा पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात हिन्दी के विस्तार में महावीर प्रसाद द्विवेदी के योगदान के बारे में बताया गया। कार्यशाला को आगे बढ़ाते हुए प्रख्यात विदुषी प्रो. डॉ. पदमा शर्मा के द्वारा हिन्दी का सतत संघर्ष और राष्ट्रभाषा की ओर बढ़ते कदम पर विचार व्यक्त किए गए। 
कार्यक्रम के समापन में कार्यालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने समस्त शासकीय व अशासकीय कार्यों को हिन्दी में करने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा उनके संपर्क में आए हुए व्यक्तियों में हिन्दी के प्रचार एवं प्रसार के योगदान करने के लिए कहा गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!