पिछोर में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया संपन्न

शिवपुरी- आम आदमी की सरकार बनाने के लिए पार्टी की जीत आपको(कार्यकर्ताओं) तय करना है, आप पार्टी की रीढ़ की हडडी हो, प्रत्याशी कोई भी हो हमें इस बार हर जगह झाडू को ही जिताना है तभी हम आम आदमी की सरकार बना पाऐंगें। उक्त बात कही लोकसंभा संगठन प्रभारी जयेन्द्र सिंह सोमवंशी ने जो स्थानीय जिला षिवपुरी के पिछोर में मण्डल अध्यक्षों को प्रषिक्षण देते हुए अपना वक्तव्य दे रहे थे। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिमांषु कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इस बार सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन करना है, सत्ता बदलने से कुछ नहीं होगा, भाजपा-कांग्रेस एक ही हैं, दोनों ने किसानों को मारा है दोनों के शासन मंे भ्रष्टाचार हुआ है, अब यदि आम आदमी का राज लाना है तो आप की सरकार बनानी होगी। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के प्रदेष प्रवक्ता व जिला संयोजक और विधानसभा प्रत्याषी घोषित एड.पीयूष शर्मा ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस के शासन से अब जनता को मुक्ति दिलाने का समय आ गया है हमें मिलकर विधानसभा चुनाव 2018 मंे आम आदमी की सरकार लाना है और इसके लिए प्रत्येक आम व्यक्ति को दिल्ली में हमारी आप पार्टी सरकार की उपलब्धियों को बताना है ताकि लोग प्रभावित होकर आप की सरकार चुनने में अपना योगदान दे सके। इस अवसर पर डी.एस.चौहान ने कहा कि हमें हरेक साथी को जुड़कर कार्य करना चाहिए और ना केवल पिछोर बल्कि संपूर्ण मप्र में आप पार्टी का हरेक उम्मीदवार जीते इसके लिए मिलकर कार्य करें और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने में अपना योगदान दें। आम आदमी पार्टी के प्रदेष संगठन सचिव हिमांषु कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसके उपरांत प्रत्याषी चयन प्रक्रिया प्रारंभ की गई जिसका संचालन ग्वालियर लोकसभा प्रभारी सोमिल शर्मा के पर्यवेक्षण में पिछोर के दूरस्थ बूथ प्रभारियों और मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं जो कि स्थानीय मुरलीवाटिका में संपन्न हुआ। आयोजक मण्डल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं जो कि स्थानीय मंडल में प्रदेष प्रवक्ता व जिला संयोजक और षिवपुरी विधानसभा के घोषित प्रत्याषी एड. पीयूष शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार त्यागी, भूपेन्द्र गुप्ता, पिछोर विधानसभा कार्यकारिणी के हनुमंत सिंह चौहान, विधानसभा सह प्रभारी दषरथ सिंह चौहान, के.बी.परिहार, हरि परिहार, लाल सिंह, प्रताप, विष्ना वंषकार मुकेष, पूरन, गुलबा, सुषील, लखन, अमृत, श्रवण, गजराज सिंह, अंगूरी, मानकुंवर, उषा विहावन, विद्या, कैलाष, मीरा, सुषील, अनीता, सावी, संपत भोचोनी, विमला रजक, बबीता लोधी, लीला, कपूरी, फूला रजक, सोहन सिंह, बाबूलाल मनकू, तोरण वंषकार, पिस्ता, सुखवती, सुमित्रा, जानकी, रामकुमारी आदि साथी उपस्थित रहे। बैठक में प्रत्याषी चयन प्रक्रिया पर्यवेक्षक सोमिल शर्मा द्वारा संपन्न कराई गई। केदारनाथ गुप्ता द्वारा आभार व्यक्त किया गया।






Be First to Comment