Press "Enter" to skip to content

मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने उपजेल कोलारस में मनाया मानव अधिकार दिवस

कोलारस। अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन कोलारस द्वारा उपजेल कोलारस में मानव अधिकार दिवस मनाया। मानव अधिकारों को लेकर कार्यरत संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सहायक जेल अधीक्षक केके कोली के साथ जेल का निरीक्षण किया। इसके बाद बंदीजनों को उनके अधिकारों को लेकर महती जानकारियां दी गई। इस अवसर पर जेल में बंदीजनों को फल वितरण भी किए गए। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार गौड एडवोकेट, कानून सलाहाकार मनीष दरवारी एडवोकेट, उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, सचिव विजय शर्मा, सहसचिव सतीश भार्गव उपस्थित रहे जिन्होंने बंदीजनों को उनके अधिकारों को लेकर जागरुक किया तथा उन्हें अधिकार बताए उनकी प्राथमिक आवश्यकताओं रोजगार मूलक समस्याओं से निदान सहित उन्हें सम्मान पूर्वक जीवन यापन के लिए प्रेरित किया गया तथा मानव अधिकारों की सुरक्षा सामाजिक बुराई, नशा मुक्ति पर विचार व्यक्त करते हुए नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के प्रावधानो से अवगत कराया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!