Press "Enter" to skip to content

नेताओं, बुद्धिजीवियों, आम नागरिकों ने स्व. अटल जी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का विश्व स्तरीय व्यक्तित्व था: नरोत्तम मिश्रा
शिवपुरी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी का मध्यप्रदेश से गहरा नाता रहा है। प्रदेश के ग्वालियर में जन्मे अटलजी के जीवन के कई वर्ष मध्यप्रदेश में ही बीते हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश की दस प्रमुख नदियों में उनकी अस्थियों को विसर्जित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में भोपाल से स्वर्गीय अटल जी की अस्थियों को लेकर कैविनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा, विष्णुदत्त शर्मा, अवधेश नायक,अरविंद भदौरिया,सुरेन्द्र शर्मा कलश यात्रा को लेकर शिवपुरी पहुंचे सिंध नदी के लिए यह यात्रा भोपाल से चलकर मुंगावली, चंदेरी से शिवपुरी जिले के बामौर से प्रवेश कर  विजरावन, नया गांव, अचरोनी, रेडी चौराहा,बामौर, नया चौराहा, नयागांव, गजोरा, पिछोर , बमना, लाद, चोपत्या, हिम्मतपुर, कुचलोंन, डामरोंन ,दिनारा तिराहा से दतिया जिले के लिए प्रस्थान की जिसमे  नेताओं, धर्मगुरुओं, बुद्धिजीवियों, आम नागरिकों और छात्र-छात्राओं ने अपने प्रिय नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।  

पिछोर में अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कैविनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अटलजी विश्व स्तरीय व्यक्तित्व थे। उनका जाना न सिर्फ भारत के लिए, बल्कि सारी दुनिया के राजनीतिक, सामाजिक परिदृश्य के लिए अपूरणीय क्षति है। अटलजी का व्यक्तित्व कितना विराट था, इसका अंदाज इस तथ्य से लग जाता है कि उनकी अंतिम यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पैदल चल रहे थे। सारे रास्ते में लोग खड़े थे। अटलजी पिछले 12 वर्षों से मौन थे, फिर भी लग रहा था कि अंतिम यात्रा में मौजूद हर व्यक्ति उनसे संवाद कर रहा था।  अटलजी ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सड़कों तथा अधोसंरचना के विकास में उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण है। विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि अटलजी एक लेखक, पत्रकार और कवि थे। इस नाते उनका राष्ट्रभाषा से गहरा जुड़ाव रहा। रचनाकर्म के अलावा उन्होंने अपने निजी और राजनीतिक जीवन में भी राष्ट्रभाषा को सदा सम्मान दिया। 
कहा कि अटलजी ने कभी जोड़-तोड़ की राजनीति में विश्वास नहीं किया। वे हमेशा सुचितापूर्ण राजनीति में विश्वास करते रहे। उनका जो स्थान था, कोई और व्यक्ति या नेता कभी नहीं ले सकेगा, अटलजी सच्चे अर्थों में युगपुरुष थे।  इस यात्रा में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी,हेमंत ओझा,अजित जैन,जगराम सिंह यादव,प्रीतम लोधी,ओमप्रकाश खटीक,रमेश खटीक,भैयासाहब लोधी जी,डॉ राकेश राठौर,मुकेश चौहान,नवल चोवे,कौशल शर्मा, विकास पाठक,भानु जैन,बनवारी लाल श्रीवास्तव सुनील गुप्ता, मनीष अग्रवाल,दिवाकर अग्रवाल सहित सकड़ो कार्यकर्ताओ ने अटल जी को श्रदांजली अर्पित की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!