Press "Enter" to skip to content

रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम भदेरा में रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले में पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। विमला बाई पत्नी मुन्ना धानुक निवासी वार्ड क्रमांक 7 भदेरा व विशुनलाल पुत्र जगनू जाटव निवासी वार्ड क्रमांक 6 भदेरा में रंजिश के चलते विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करने लगे। शोर सुनकर दोनों पक्षों के लोग आ गए और एक दूसरे की लाठी व लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने विमला बाई की शिकायत पर भरोसी, विशुनलाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हळै। वहीं विशुनलाल की शिकायत पर महेंद्र, धर्मवीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!