शिवपुरी। किसानों की सहकारी संस्था इफको द्वारा शिवपुरी जिले की सेवा सहकारी संस्था टोडा पिछोर पर पौध संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रगतिशील किसानों के साथ किया गया। क्षेत्रीय अधिकारी इफको आरके महोलिया द्वारा किसानों को बताया गया कि पौध संरक्षण द्वारा किसान अपनी पैदावार में वृद्धि कर सकते है, क्योंकि कीट एवं रोग के द्वारा लगभग फसल की कुल पैदावार का 33 प्रतिशत नुकसान किया जाता है। इस नुकसान को बचा लिया जाए तो पैदावार में वृद्धि होना निश्चित है। मौसम परिवर्तन के कारण चने व सब्जियों वाली फसलों में इल्ली का प्रकोप व बीमारियों का प्रकोप आने की संभावनाए बढ़ गई है। सभी किसान भाई कीटो व बीमारियों की रोकथाम के लिए कीटनाशक व फंफुदीनाशक दवाईयों का उपयोग करें तथा खरपतवार को हटाने के लिए खरपतवारनाशी का उपयोग करें। सभी प्रकार की कीटनाशक दवाईया सेवा सहकारी समिति टोड़ा पिछोर पर उपलब्ध है।
पैदावार बढ़ाने के लिए पौध संरक्षण अति आवश्यक
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आकाशीय बिजली से मृत दो बालकों के परिजनों को 24 घंटे में 4-4 लाख रुपये की सहायता / Shivpuri News
- जिला अस्पताल के गायनिक वार्ड में महिला गार्ड और परिजनों के बीच विवाद, जांच शुरू / Shivpuri News
- नरवर दुर्ग से चोरी हुई ऐतिहासिक तोप की शीघ्र बरामदगी की मांग, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- सरकारी योजनाओं का झांसा देकर आदिवासी परिवारों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- मेडिकल कॉलेज के पीछे शासकीय भूमि पर अवैध खनन, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त / Shivpuri News





Be First to Comment