
शिवपुरी। दुर्गादास राठौर जयंती के अवसर पर राठौर समाज द्वारा निकाले गए जुलूस का स्वागत होटल वनस्थली पर शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने किया। उनके साथ स्वागत करने वालों में एआईसीसी प्रभारी मनीष शाह, पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष विजय शर्मा, पार्षद पति मदन देशवारी, लल्ला ठेईया, इब्राहिम खान, प्रदीप शर्मा आदि शामिल थे। कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता ने दुर्गादास जी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित की और राठौर समाज के लोगों का सम्मान किया जिसमें राठौर समाज के अशोक राठौर, हरिओम राठौर हट्टैयन, हरिओम राठौर चैन, श्यामसुंदर राठौर, ओमप्रकाश राठौर, दामोदर राठौर और विष्णु राठौर आदि शामिल थे।






Be First to Comment