
शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नयाखेड़ा में बीतेे रोज एक सनकी पति संजीव लोधी ने अपनी पत्नी क्रांति को कुएं में धक्का दे दिया और फिर खुद ने भी कुए में छलांग लगा दी। कुएं में उसने अपनी पत्नी की बेेरहमी से हत्या कर दी और खुद ने भी जान दे दी। यह पूरा घटना ग्रामीणाें के सामने घटा। ग्रामीणों ने महिला को बचाने का प्रयास भी किया लेकिन युवक के सर पर खून सवार था जिसको देख कोई भी ग्रामीण कुएं में नहीं उतरा।
बताया जाता है कि लॉकडाउन में आर्थिक स्थिति बिगड़ने से ट्रक चालक परेशान था। पुलिस ने बताया कि संजीव लोधी की मानसिक हालत खराब थी। उसने मंदिर से घर लौटते समय रास्ते में पड़ने वाले कुएं में पत्नी क्रांति को धक्का दे दिया और पीछे से खुद भी कुएं में कूद गया।
पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर दोनों को बाहर निकाला। दोनों दम तोड़ चुके थे। ग्रामीणों का कहना है कि संजीव ट्रक चलाता था। बीते 3 महीने से उसकी हालत खराब हो गई थी। मानसिक रूप से परेशान था।
Be First to Comment