युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के सिद्धपुरा दिनारा में रहने वाले भरत पुत्र मनीराम रजक उम्र 23 वर्ष ने अपने ही घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब सुबह परिजन जागे तो उन्होंने भरत को फाँसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी जिस पर से पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को पीएम के लिए भेजा और मर्ग की कायमी कर जाँच प्रारंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक शराबी प्रवृत्ति का था फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।