शिवपुरी। स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य के निर्देशन में महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कार्यकारी अध्यक्ष वंदना मांडरेकर के सानिध्य में ऊषा भार्गव को शिवपुरी जिले का कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। भार्गव ने अपनी नियुक्ति पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेशाध्यक्ष मांडवी चौहान का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। वह उस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी और साथ ही कांग्रेस की रीतिनीति एवं संगठन की जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के पत्र के अनुसार अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्षता सुष्मिता देव सांसद स्वीकृति के पत्र के माध्यम से बताया है कि महिला कांग्रेस में जिला शिवपुरी अध्यक्ष के पद पर ऊषा भार्गव नियुक्त किया जाता है। साथ ही कांग्रेस की रीति नीति तथा हमारे नेता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कुशल एवं सक्षम नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करती रहेंगी।
ऊषा भार्गव बनी महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष, लगा बधाईयों का तांता
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आकाशीय बिजली से मृत दो बालकों के परिजनों को 24 घंटे में 4-4 लाख रुपये की सहायता / Shivpuri News
- जिला अस्पताल के गायनिक वार्ड में महिला गार्ड और परिजनों के बीच विवाद, जांच शुरू / Shivpuri News
- नरवर दुर्ग से चोरी हुई ऐतिहासिक तोप की शीघ्र बरामदगी की मांग, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- सरकारी योजनाओं का झांसा देकर आदिवासी परिवारों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- मेडिकल कॉलेज के पीछे शासकीय भूमि पर अवैध खनन, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त / Shivpuri News





Be First to Comment