Press "Enter" to skip to content

उपज तोल मैं हम्माल कर रहे चोरी,किसानों ने पकड़ी,मंडी सचिब ने नही की कार्यवाही

1. कोई आपत्ति नहीं लिखवाकर मामला ही रफा-दफा किया 

शिवपुरी।पिपरसमां के रहने वाले किसान भूरा धाकड़ 26 दिसंबर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से 34 क्विंटल सोयाबीन बेचने के लिए कृषि उपज मंडी शिवपुरी में आए थे। बोली में फर्म सोम इंटरनेशनल ने उपज खरीदी और किसान को उपज तुलवाने के लिए रसीद थमा दी। मंडी प्रांगण में ही उपज तुलवाते समय किसान को चोरी का शक हुआ। उसकी 9 बोरियां तुल चुकी थीं। किसान ने दोबारा तौल कराने की जिद की। विवाद होने पर मंडी के दो कर्मचारी भी आए और सबके सामने बोरियां फिर से तुलवाईं, तो हर बोरी में 6 किलो का अंतर मिला। 91 किलो की बोरी बताकर 97 किलो सोयाबीन तौली जा रही थी। दोबारा तौल होने पर हम्माल व तुलावटी मौके से भाग गए। यदि पूरी तौल हो जाती तो 34 क्विंटल में किसान को 2 क्विंटल की चपत लगती। किसान भूरा ने मंडी सचिव को लिखित आवेदन दिया, लेकिन समझा-बुझाकर कोई आपत्ति न होने की बात लिखवा ली गई। इसके बाद मामले को रफा-दफा कर दिया गया। 

2. चार हम्मालों ने चुराईं सोयाबीन की बोरियां, किसान ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा 

बूढ़ीबरौद के रहने वाले किसान रणवीर रावत 16 अक्टूबर को सोयाबीन बेचने आए। बोली लगने के बाद मंडी में दफ्तर के ठीक पीछे बाउंड्रीवाल से लगे चबूतरे पर उपज तुलवाने के लिए ट्राॅली लगा दी। वे बेटे को ट्रैक्टर पर बैठाकर पानी लेने चला गया। इसी बीच चार हम्माल आए और किसान के बेटे से ट्रॉली की लिफ्ट उठाने को कहा। इसी बीच चोरी छिपे चार-पांच बोरियां उठाकर दूसरी तरफ रख दीं। अचानक किसान आ गया और विरोध करने लगा। दूसरे किसानों ने आकर एक हम्माल को दबोच लिया, लेकिन तीन भाग निकले। हम्माल के हाथ-पैर बांध दिए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और हम्माल को सिटी कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस ने हम्माल को छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, किसान ने शिकायत नहीं की थी। वहीं मंडी सचिव ने इस मामले में भी किसी पर कार्रवाई नहीं की। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!