वन अधिकारियों ने एफआईआर के लिए थाने में आवेदन दिया
जेसीबी को तो मौके पर ही छोड़ आए थे अफसर
शिवपुरी। सतनवाड़ा रेंज क्षेत्र के मड़ीखेड़ा डैम के नीचे वन विभाग की टीम ने अवैध उत्खनन करते हुए एक डंपर को जब्त कर लिया था। जबकि मौके पर उत्खनन करते हुए मिली जेसीबी चालू नहीं होने के बात कहकर छोड़ दी थी। सतनवाड़ा वन चौकी पर रखा डंपर भी हथियारबंद रेत माफिया मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात उठा ले गए। जबकि चौकी डिप्टी रेंजर सहित पांच लोगों का स्टाफ रहता है। घटना के दौरान दो ही फॉरेस्ट गार्ड मौजूद थे। विभाग के अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कराने सतनवाड़ा थाने में शिकायती आवेदन दिया है।
उप वन मंडल अधिकारी एमके सिंह का कहना है कि सतनवाड़ा चौकी पर रात 1.40 बजे अज्ञात हथियारबंद बदमाश आए और डंपर को उठाकर ले गए। मौजूद वनकर्मियाें ने रोकने की कोशिश की लेकिन हथियार होने की वजह से वह कुछ नहीं कर पाए। मड़ीखेड़ा डैम के नीचे अवैध उत्खनन करते हुए डंपर को पकड़ा था।
वहीं सूत्रों का कहना है कि सीसीएफ से शिकायत के बाद अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीम मौके पर गई थी। मौके पर चलती मिली जेसीबी स्टार्ट न हो पाने की कहकर छोड़ आए। अकेले डंपर को उठाकर वन चौकी पर रख दिया। रेत माफिया हथियार लेकर रात में आए और डंपर भी उठाकर ले गए।





Be First to Comment