शिवपुरी-माधव चौक चौराहे पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष उत्तर क्षेत्र शैलेंद्र टेड़िया का बैनर हटाए जाने को लेकर श्री टेड़िया और नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाहा के बीच ठन गई है श्री टेड़िया ने इसकी शिकायत जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव से की है साथ ही मामले की शिकायत सांसद ज्योतिराज सिंधिया से करने की बात कही जा रही है
जानकारी के अनुसार संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने शहर कांग्रेस का विभाजन करते हुए उसे दो भागों में उत्तर और दक्षिण में बांटते हुए अध्यक्षों की घोषणा की थी जिसमें दक्षिण क्षेत्र के लिए सिद्धार्थ लड़ा को यथावत रखा था जबकि उत्तर क्षेत्र में शैलेंद्र टेड़िया को नियुक्त किया गया था जिन के समर्थकों ने उन्हें बधाई देने हेतु एक बैनर बनवा कर माधव चौक चौराहे पर शिवपुरी टॉकीज के पास लगवा दिया श्री टेड़िया के अनुसार उन्होंने 7 दिनों के लिए सांड पब्लिसिटी से बैनर लगाने को उक्त स्थान को आरक्षित करा लिया जिसका भुगतान भी उन्होंने दीया है और कल बधाई वाला वह बैनर चौराहे पर लगा दिया गया लेकिन आज शाम जब श्री टेड़िया ने बैनर को उतरते देखा तो उन्होंने मौके पर जाकर उक्त कर्मचारियों से बात की तो उनका कहना था कि नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के कहने पर बैनर उतारा जा रहा है जब श्री टेड़िया मैं उक्त कर्मचारियों को बैनर हटाने से रोका तो कर्मचारियों ने नपाध्यक्ष से बात की जिस पर उन्होंने बैनर को हटाने का निर्देश कर्मचारियों को दिया इसी बात को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष उत्तर क्षेत्र ने अपने संगठन के पदाधिकारियों से बात की लेकिन इसके बाद भी उनका बैनर वहां से हटा दिया गया और नपाध्यक्ष का बैनर लग गया इसके बाद श्रीटेड़िया ने उक्त मामले की शिकायत जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव से फोन के माध्यम से की बताया जाता है कि बैनर में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का सहित जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव पूर्व नपा उपाध्यक्ष पदम चौकसे पूर्व पार्षद प्रदीप शर्मा सहित अन्य लोगों के फोटो लगे हुए थे इस घटना के बाद या मामला काफी तूल पकड़ गया और नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह शहर कांग्रेस अध्यक्ष उत्तर क्षेत्र के बीच रार बढ़ गई है
इनका कहना है
हाल ही में संगठन ने उत्तर क्षेत्र के लिए शैलेंद्र टेड़िया को शहर अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की थी जिस पर माधव चौक चौराहे पर एक बैनर लगाया गया था जिसे नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने मनमानी के चलते हटवा दिया हमने इसकी शिकायत जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव से की है और कल मामले की जानकारी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी दी जाएगी क्योंकि इस तरह के कृत्य नपाध्यक्ष को शोभा नहीं देता है
प्रदीप शर्मा पूर्व पार्षद
मेरे द्वारा बैनर लगाने के लिए सांड पब्लिसिटी को भुगतान किया गया इसके बावजूद भी अपने पद हवाला देकर नपाध्यक्ष ने उनका बैनर वहां से हटाने का काम किया है जो सरासर गलत है अगर कल तक बैनर वापस नहीं लगाया गया तो मैं इस मामले की शिकायत संगठन के उच्च पदाधिकारीयो से करूंगा
शैलेंद्र टेड़िया
शहर कांग्रेस अध्यक्ष उत्तर क्षेत्र





Be First to Comment