शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के तहत एक मजदूर की दो लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण मजदूरी के रुपए को लेकर हुआ। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जहानसिंह खंगार पुत्र देवीसिंह खंगार निवासी बघारी ने बताया कि उसने कल्ला व नीरज लोधी निवासी राजापुर के यहां मजदूरी का काम किया था। बीते रोज जब वह मजदूरी के रुपए लेने के लिए गया तो सुरेश उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया आरोपित ने लात-घूसों से मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी दी।




