आक्रोशित किसानों ने कद्दू फेंके सड़क पर, लगाया जाम

शिवपुरी। नगर के अस्पताल चौराहे पर किसानों ने कद्दू से लदे ट्रैक्टर को सड़क पर खड़ा कर जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने अपने वाहनों में भरे कद्दू सड़क पर फेंक दिए।
जानकारी के अनुसार कद्दू के रेट 50 पैसे प्रति किलो मिलने को लेकर किसानों का गुस्सा भड़का है। व्यापारियों की एकता के कारण कद्दू की बोली अनाज मंडी में नहीं लगी। इसके बाद किसान परेशान होकर सड़क पर उतर आए। किसानों का प्रदर्शन देखकर यातायात थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव मौके पर पहुंच गए।