घर के सामने से निकाले मवेशी तो युवक की कर दी मारपीट

शिवपुरी। जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत आरोपित के घर के आगे से भैंस निकालना युवक को महंगा पड़ गया। जहां मवेशी निकालने से मना करने पर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। नकटू यादव निवासी महेंद्रपुरा ने बताया कि रविवार को वह मवेशियों को चराने के लिए ले जा रहा था जब वह दंगल यादव के घर के आगे से निकला तो वह उससे मवेशी को निकालने से मना करने लगा और गाली-गलौंज करने लगा। जब नकटू ने गाली देने से मनना किया तो दंगल यादव, अमरसिंह, संतम यादव ने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से आया और थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई।