शिवपुरी। शिवपुरी के जिला प्रबंधक एमपी स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पाेरेशन राजेन्द्र कुमार तिवारी पुत्र भजनलाल तिवारी की स्कूटी से जरुरी कागजात चुराते हुए एक युवक को पकड़ा है जबकि दो युवक वहां से भाग गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
राजेंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपने ऑफिस को बंद कर स्कूटी से अपने घर जा रहे थे तभी माधौचौक पर स्कूटी को खड़ी करके पाराशर दूध डेयरी से दूध लेने लगा, दूध लेकर स्कूटी पर पहुंचा तो देखा कि दस्तावेजों को बाइक पर सवार तीन युवक चुरानेका प्रयास कर रहे थे जिसमें से एक व्यक्ति को पकड़ लिया एवं दो लोग भाग गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर थाने ले आई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment