Press "Enter" to skip to content

सर्राफा व्यवसायी को गोली मारने वाले आरोपी भाई गिरफ्तार, हत्या प्रयास के मामले में थे फरार

शिवपुरी। विगत 26 मार्च की रात्रि सर्राफा व्यवसायी नितिन सोनी उर्फ नीटू पर जान से मारने की नियत से गोली मारने वाले दो आरोपी धर्मेंद्र कुलकर्णी और प्रवीण उर्फ पिंटू कुलकर्णी को पुलिस ने उनके हलवाई खाने में स्थित निवास स्थान से गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। वहीं मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
ज्ञात हो कि आरोपी धर्मेंद्र कुलकर्णी, प्रवीण कुलकर्णी और उसके एक अन्य साथी ने घर के बाहर बैठे सर्राफा व्यवसायी नितिन सोनी पर जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर कर गोली मारी थी और गोली लगने से नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया था और डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया था। पुलिस ने तत्समय मामले में दोनों भाई धर्मेंद्र और प्रवीण सहित एक अन्य आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 307, 34 के तहत मामला दर्ज किया था। तभी से पुलिस उक्त बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी और आज देहात थाना टीआई अनीता मिश्रा को मुखबिर से दोनों आरोपियों के  घर पर होने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य आरोपी के बारे में पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जाता है कि दोनों बदमाश ने फरियादी से अपने हलवाई खाने स्थित मकान का सौदा किया था। जिसका लिखित एग्रीमेंट कराया गया था और बदमाशों ने उक्त एग्रीमेंट के बाद फरियादी से एडवांस ले लिया था लेकिन कुछ समय बाद आरोपीगणों ने मकान बेचने से इंकार कर दिया और एडवांस भी वापिस नहीं दिया और यह प्रकरण न्यायालय में पहुंच गया। जिससे निजात पाने के लिए दोनों आरोपी भाईयों ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर फरियादी को ठिकाने लगाने की योजना तैयार कर घटना कारित की थी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!