कहानी सच्ची है- मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ लेकर बंटी बना टैक्सी मालिक

शिवपुरी। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से ठकुरपुरा निवासी बंटी पुत्र मान सिंह जाटव को मिले टैक्सी से अब उसकी चिंताए दूर हो गई है। इस टैक्सी के मिल जाने से वे अपने चार सदस्यीय परिवार का भरण पोषण बेहतर तरीके से कर सकेगा। 
बंटी पुत्र मानसिंह जाटव ने बताया कि उसने टैक्सी हेतु अन्त्यवसायी सहकारी विकास समिति के अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि वे समिति द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत टैक्सी ऑटो प्राप्त कर अपना स्वरोजगार शुरू कर सकते है। इसके लिए मेरे द्वारा आवेदन दिया गया और मुझे ऑटो टैक्सी हेतु 2 लाख 56 हजार 890 रूपए की राशि बैंक द्वारा स्वीकृत की गई। जिससे मुझे ऑटो टैक्सी प्राप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि मेहनत-मजदूरी से इतनी आय नहीं हो पाती थी कि उसका चार सदस्यीय परिवार का भ्रमण पोषण बेहतर तरीके से हो सके। ऑटो रिक्शा मिल जाने से अब मुझे कम से कम प्रतिदिन 500 रूपए की आय होगी। इस आय से अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर सकूंगा। श्री बंटी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना न होती तो आज भी मैं दूसरो के यहां मजदूरी करता, लेकिन इस योजना ने जहां मुझे मजदूरी से छुटकारा दिलाया है, वहीं मैं आज एक ऑटो टैक्सी का मालिक भी बन गया हूं। इससे मेरी समाज में भी प्रतिष्ठा बढ़ी है और आज मुझे लोग टेक्सी मालिक के रूप में बुलाते है। मैं, इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का शुक्रगुजार हूँ, कि हम जैसे गरीबों के लिए स्वरोजगार योजना संचालित कर स्वयं का रोजगार स्थापित करने में मदद की।