
शिवपुरी। रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को रेलवे चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रेलवे स्टेशन मास्टर उमेश मिश्रा, जीआरपी से लखनसिंह, आरपीएफ प्रभारी व स्टाफ, चाइल्ड लाइन से सेंटर कॉर्डिनेटर, नवी अहमद खान, सिटी कॉर्डिनेटर शालिनी दिवाकर, काउंसलर वीनस तोमर, टीम मेम्बर अवसार, अरूण कुमार मौजूद थे। बैठक में रेलवे स्टेशन पर बच्चों की सुरक्षा एवं सुरक्षा पर चर्चा की गई। इसके साथ ही रेलगाड़ी में संयुक्त टीम के साथ सर्चिंग, रेलवे स्टेशन पर रेलवे चाइल्ड प्रोटेक्शन कमेटी की लिस्ट लगाना, पॉक्सो एवं किशोर न्याय अधिनियमपर रेलवे स्टाफ का ऑरिऐंटेशन पर चर्चा की गई।






Be First to Comment