
चुनाव से पहले विवादों में आए पोहरी के कांग्रेस प्रत्याशी
अग्रवाल समाज के लोगों ने जताई आपत्ति कहा निर्वाचन आयोग से करेंगे शिकायत
शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा मतदान से पहले ही विवादों में घिर गए हैं। पोहरी से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा ने अपनी फेसबुक वॉल पर अग्रवाल समाज के मुखिया महाराजा अग्रसेन को स्वर्गीय माधवराव सिंधिया बता दिया है। अपने फेसबुक वॉल पर सुरेश राठखेड़ा ने अग्रवाल समाज के मुखिया अग्रसेन महाराज की प्रतिमा का फोटो डालते हुए उन्हें स्वर्गीय माधवराव सिंधिया बताया है। सुरेश राठखेड़ा ने अपनी फेसबुक वॉल पर जो फोटो डाला है वह राज राजेश्वरी रोड पर स्थित महाराजा अग्रसेन प्रतिमा का है लेकिन इस प्रतिमा को सुरेश राठखेड़ा ने स्वर्गीय माधवराव सिंधिया जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे उन्हें बताते हुए फेसबुक वॉल पर लिखा है कि पोहरी विधानसभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र भरने से पहले मां राजेश्वरी और स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पर्चा भरने के लिए जाने की बात कही है।
कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा अपने फेसबुक वॉल पर अग्रवाल समाज के मुखिया महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को कांग्रेस नेता की प्रतिमा बता दिया है।
सुरेश राठखेड़ा द्वारा फेसबुक वॉल पर यह प्रतिक्रिया लिखे जाने के बाद अब अग्रवाल समाज में आक्रोश है। मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बंसल ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के लोगों ने कहा है कि यह अग्रवाल समाज के मुखिया का अपमान है और महाराजा अग्रसेन को स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की प्रतिमा बताना गलत है। मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बंसल ने इस मामले में चुनाव आयोग से भी शिकायत करने की बात कही है।
*कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने आप को बताया केवल साक्षर*
पोहरी से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा ने अपने चुनावी शपथ पत्र में स्वयं को केवल साक्षर बताया है। साक्षरता में भी यह नहीं बताया है कि उनकी शिक्षा कहां तक हुई है। फेसबुक वॉल पर उनके द्वारा महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की प्रतिमा बताए जाने को लेकर भी उनकी शैक्षणिक योग्यता का स्तर इससे पता चलता है। अब अग्रवाल समाज में आक्रोश है और समाज के लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी से माफी मांगने की मांग की है और अपने फेसबुक वॉल से इस फोटो और टिप्पणी को सही करने की मांग की है।
क्या कहते हैं अध्यक्ष
कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा को स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की प्रतिमा बताना गलत है। हम इसकी निंदा करते हैं और यदि उन्होंने माफी नहीं मांगी तो इस मामले में चुनाव आयोग को शिकायत की जाएगी।
चंद्र प्रकाश बंसल
अध्यक्ष
मध्यदेशीय अग्रवाल समाज शिवपुरी






Be First to Comment