Press "Enter" to skip to content

मकर संक्रांति पर लियो क्लब ने बांटी खिचड़ी

शिवपुरी। मानव सेवा के साथ-साथ तीज-त्यौहारों के अवसर पर सेवा कार्य करने का अनुकरणीय कार्य युवाओं की सेवाभावी संस्था लियो क्लब द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर भी की गई। लियो क्लब मकर संक्रांति के अवसर पर स्टॉल लगाकर माधवचौक चौराहे पर सुबह से ही खिचड़ी का वितरण किया गया जो देर दोपहर तक जारी रहा। इस अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में शिवपुरी जिले मे अग्रणी संस्था के रुप मे लियो क्लब के अध्यक्ष डॉ. आकाश कटारिया व सचिव सौरभ जैन ने बताया कि स्नादि का पर्व माना जाने वाला मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में लियो क्लब शिवपुरी द्वारा माधव चौक चौराहे पर खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर कर योगदान दिया और लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर लियो क्लब अध्यक्ष डॉ.आकाश कटारिया व सचिव सौरभ जैन, गगन अरोरा, लव अग्रवाल, पुनीत भसीन, कपिल जैन, कपिल गुप्ता, हर्ष मित्तल, आशुतोष शराफ, रिंकेश अग्रवाल, रवि राठी, आशीश गर्ग, आनिशा भसीन, दीपिका कटारिया आदि सदस्यो ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस खिचड़ी वितरण के दौरान हजारों लोगों ने प्रसाद के रूप में खिचड़ी को ग्रहण करते हुए प्रसाद पाया। 
श्रीराम स्टील परिवार ने भी बांटी खिचड़ी
मकर संक्रंाति के अवसर पर स्नादि आदि के बाद खिचड़ी का महत्व माना जाता है इसी क्रम में एबी रोड़ ठकुरपुरा के निकट श्रीराम स्टील परिवार शिवपुरी द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर रोड़ से निकलने वाले राहगीरों के लिए खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रीराम स्टील परिवार के संचालक मनोज मित्तल द्वारा आने-जाने वाले राहगीरों को रोक-रोककर उन्हें प्रसाद के रूप में खिचड़ी दी जिसे पाकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण करते हुए आयोजन की सराहना की। इस दौरान दूर-दराज से निकलने वाले ट्रक चालक एवं अन्य छोटे वाहन, टैक्सी चालक व दुपहिया और पैदल राहगीरों ने इस खिचड़ी का प्रसाद लेकर मकर संक्रांति का पर्व उत्साह से मनाया। 

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!