
शिवपुरी। आज दिनभर से हो रहे सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने बड़ी सैलानी बड़ी संख्या में शिवपुरी और ग्वालियर के सीमा क्षेत्र स्थित सुल्तानगढ़ फॉलपर पिकनिक मनाने पहुंचे। शाम करीब 4 बजे झरने में अचानक पानी का स्तर बढऩे से 12 लोग 100 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गए।
आज स्वतंत्रता दिवस पर अवकाश होने के कारण यहां पर बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने एवं प्राकृतिक झरने में नहाने आए थे। इस दौरान शाम 4 के आसपास अचानक झरने में पानी का प्रवाह तेज हो गया। इस बीच वहां करीब 20 लोग नहा रहे थे। उनमें से कुछ लोग खतरा भांपते हुए तेजी दिखाकर किनारे पर चले आए लेकिन 12 लोग पानी में बह गए। अभी वहां करीब 30 लोग पानी में फंसे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक अभी भी लोग पानी में फंसे हुए थे। हालांकि पुलिस को सूचना मिल गई है।






Be First to Comment