Press "Enter" to skip to content

शराबी ने की युवक की मारपीट दी जान से मारने की धमकी

शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के तहत एक दो शराबियों ने युवक के साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मुकेश पुत्र माधाोसिंह जाटव निवासी ग्राम इंदार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज वह अपने घर के सामने खड़ा हुआ था तभी राघवेंद्र, लाला जाटव निवासी इंदार आए और उससे शराब के लिए रुपए मांगने लगे। जब उसने रुपए देने से मना कर दिया तो दोनों आरोपित उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो दोनों ने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!