
िशवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम िसंहिनवास में एक 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। बताया जाता है कि किशोरी अपनी मां के साथ गई हुई थी मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। किशेारी के पिता ने बताया कि वह महल सराय रोड बड़ा बाजार पुरानी शिवपुरी में रहते हैं बीते रोज उसकी पत्नी मायके सिंहनिवास गई हुई थी और मां के साथ उनकी 16 वर्षीय पुत्री भी गई हुई थी। इसी दौरान शाम के समय पुत्री अचानक लापता हो गई। इस बात की खबर महिला ने अपने पति को दी जहां पुत्री को हर जगह तलाशने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिली जिस पर किसी ने उनहें बताया कि उनकी पुत्री को राहुल राजावत पुत्र भानू राजावत निवासी 40 नंबर कोठी के पास थाना देहात के साथ देखा गया है। परिजन थाने गए और युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment