शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के राजपुर और मायापुर के बीच िस्थत गैस पाइप लाइन के टावर पर काम कर रहे एक मजदूर की टॉवर से गिर जाने से मौत हो गई। मामले की सूचना स्थानीय लेवर ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
सहतान पुत्र वादामसिंह रजक निवासी सीहोर बीते रोज राजपुर और मायापुर के बीच िस्थत गैस के टॉवर पर चढ़कर काम कर रहा था तभी अचानक युवक का संतुलन बिगड़ गया और युवक टॉवर से नीचे जा गिरा जिससे युवक की मौत हो गई। इस मामे की सूचना जावेद पुत्र शब्बीर अहमद निवासी शंकराचार्य मोहल्ला कोर्ट रोड की सूचना पर मर्ग कायम कर मामला विवेचना ले लिया है।





Be First to Comment