
करैरा। भितरवार ग्वालियर रोड़ पर शुक्रवार सुबह करही हाजीनगर के पास वीरसिंह गुर्जर के खेत मे खराब रोड के कारण डंपर पलट गया। इस डंपर के पलटने से बहुत बड़ी जनहानि होते-होते बची है। गौरतलब है कि करैरा थाना के सुनारी चौकी से बिना रॉयल्टी के कल्याणपुर खदान से सैकड़ों डंपर प्रतिदिन धड़ल्ले से फर्राटे भर रहे हैं जिससे करैरा अभ्यारण की सड़कों का दिवाला निकल गया। कोई भी प्रशासनिक नुमाइंदा इन भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाई नहीं कर रहा है।




