Press "Enter" to skip to content

ग्राम पंचायत मुंगावली में सरपंच पति और सचिव ने रोजगार गारंटी को लगाया पलीता

डाडापुरा मजरा में मशीनों से कराया गया रोजगार गारंटी का काम 
सरपंच पति और सचिव ने किए लाखों के बारे न्यारे 
करैरा। जनपद पंचायत करैरा के ग्राम मुंगावली के मजरा डाडा पुरा में रोजगार गारंटी से बनाया जा रहा 7 लाख 35 हजार की लागत से तालाब निर्माण में सरपंच पति और सचिव ने मजदूरों से काम कराकर मशीनों से तालाब का काम कराया है। जिससे ग्राम के सैकड़ों मजदूरों को मजदूरी से वंचित रखा गया, अपने लाभ के चक्कर मे मजदूरों को ग्राम से पलायन करने को विवश किया गया। जब इस संबंध में जंप सीईओ आरके गोस्वामी से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया है कि अगर सरपंच पति और सचिव के द्वारा रोजगार गारंटी योजना में किसी भी प्रकार की कोताही की गई है और मजदूरों की जगह पर मशीनों से काम किया गया है तो यह बिल्कुल गलत है। वह आज ही सहायक यंत्री को भेजकर इस निर्माण कार्य मे पलीता लगाने बालो के खिलाफ जरूर कार्रवाई करेंगे
उक्त आशय की जानकारी देते हुए ग्राम डाडापुरा के निवासी राधेलाल बघेल ने बताया है कि हमारे गांव के सरपंच पति एक शासकीय शिक्षक के पद पर पदस्थ है जो पिछले दस सालों से इस ग्राम के सरपंच बने हैं। इनके द्वारा इन दस सालों से लाखों रुपए का गमन किया गया है अगर इसकी निष्पक्ष रुप से जांच करा ली जाए तो दूध का दूध पानी का पानी उजागर हो जाएगा। अभी हाल ही में डेढ़ माह पूर्व 5 नबंवर को आचार संहिता के समय शासकीय कर्मचारी ने सभी नियम कानून ताक पर रखकर रोजगार गारंटी से बनाया जा रहा 7 लाख 35 हजार की लागत से तालाब निर्माण में मजदूरों से काम कराकर मशीनों से काम करा दिया यह काम महीनों में होना चाहिए था वह काम सचिव और सरपंच पति ने दस दिनों में ही करा दिया और मजदूरों का फर्जी मस्टर लगाकर भुगतान की प्रक्रिया चल रही है, अगर इसका भुगतान होता है तो इसमें जंप के आलाधिकारियों से लेकर सहायक यंत्री, इंजीनियर, सचिव सहित कई कर्मचारी घेरे में सकते है  
सचिव नहीं रहता ग्राम मुख्यालय पर 
ग्राम पंचायत मुंगावली के सचिव अपने मुख्यालय पर निवास करते हुए ग्राम से 15 किलो मीटर दूर जुझाई गांव में निवास करता है अगर किसी भी ग्राम के लोंगो को कोई काम होता है तो लोगों को इनके चक्कर काटना पड़ता है, फोन से संपर्क करो तो यह फोन बंद कर लेते है और फोन कभी उठा लेते है तो बात करना पसंद नहीं करते है। ऐसी स्थति में ग्राम के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
सचिव ने नही की कोई मॉनिटरिंग 
ग्राम पंचायत मुंगावली के मजरा डाडापुरा के पास रोजगार गारंटी के तहत 7 लाख 35 हजार की लागत से जब तालाब का निर्माण चल रहा था उस समय सचिव मौके पर रहते हुए ग्राम जुझाई में थे। इस पूरे निर्माण के समय सरपंच पति ने अकेले ही खड़े होकर मशीनों से काम कराया जिसका जीता जागता उदाहरण ग्रामवासियों के पास है
इनका कहना 
जब ग्राम मुगांवली में तालाब का निर्माण कार्य चल रहा था तभी वह कुछ समय के लिए करैरा आया हुआ था। उस समय कोई भी मशीन से काम नहीं चल रहा था, हो सकता है कि मेरे जाने के बाद सरपंच पति ने शाम को मशीनों से काम करवाया हो। इस संबंध में वह सही जानकारी दे पाएंगे।
वीरेंद्र रायकवार, सचिव मुंगावली 
अगर ग्राम मुंगावली में रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरों की जगह मशीनों से काम हुआ है तो हम सरपंच सचिव के खिलाफ जरुर कार्रवाई करेंगे।
आरके गोस्वामी, जंप सीईओ करैरा
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!