
शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक आशीष पुत्र प्रहलाद गोयल निवासी दालमील एबी रोड के घर में मंगलवार की दोपहर चोर घुस आए। जब कमरे में गिरने की आवाज सुनी तो आशीष आया तो देखा कि तीन लोग उसके घर में चोरी की नियत से घुसे हुए हैं। जब रोकने का प्रयास किया तो सभी चोर मौके से भाग गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment