
कट्टा सहित दो जिंदा राउण्ड बरामद
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम मोहरा रोड रेलवे ब्रिज के आस-पास अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा थाना प्रभारी कोलारस को आदेशित किया गया कि उपरोक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही कर मुझे अवगत कराऐं, पर से थाना प्रभारी कोलारस निरी. सतीश चैहान के नेतृत्व में पुलिस टीम प्रआर. संतोष भदौरिया,आर. नरेश दुबे, आर. दिलीप के द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गये स्थान पर दबिश दी गई, दबिश के दौरान देखा कि एक व्यक्ति ग्राम मोहरा रोड रेलवे ब्रिज के पास पुलिस को देखकर बगलें झांकने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो आरोपी भागने लगा, आरोपी को घेराबंदी बमुश्किल दबोचा व उसके कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा व 02 जिंदा कारतूस जप्त किया, नाम पता पूछने पर अपना नाम बृखभान पिता भरोसीलाल धाकड़ उम्र 34 साल निवासी ग्राम मेहरा का होना बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार का आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment