Press "Enter" to skip to content

बारिश का आंकड़ा पूरा, अटल सागर के चार गेट खुले

शिवपुरी। शिवपुरी जिले मेें 01 जून 2018 से अभीतक तक कुल 821.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। जबकि गत वर्ष आज दिनांक तक कुल 351.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई थी तथा जिले की औसत 816.3 मि.मी. है। अधीक्षक भू अभिलेख शिवपुरी से प्राप्त जानकारी अनुसार 1 जून 2018 से अभीतक तक तहसीलवार वर्षा की स्थिति इस प्रकार है। शिवपुरी में 873.0 मि.मी., कोलारस में 986.0 मि.मी., करैरा में 915.4 मि.मी., नरवर में 1031.0 मि.मी., पिछोर में 584.0 मि.मी., खनियांधाना 609.0 मि.मी., पोहरी में 723.0 मि.मी., बदरवास में 879.0 मि.मी., बैराड़ में 789.8 वर्षा दर्ज की गई। 
बीते चार दिन से हो रही नोनस्टॉप बारिश ने जिले में पानी की कमी को पूरा कर दिया है। बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है। जिले के लगभग सभी बांध और तालाब ऑवर फ्लो होकर वह रहे है। आज रात्रि में जिले के मडीखेड़ा डेम में आए पानी से डेम का जल स्तर रात्रि में बढ़ गया। जिसके चलते बांध के चार गेट खोलने पड़े। जिले की खनियांधाना तहसील में पिछले 48 घंटों में 194 मिमी से अधिक बारिश हो गई है। दो दिन में ही इतनी अधिक बारिश होने से जिले का औसत बारिश का कोटा पूरा हो गया है। खनियाधाना में कम बारिश की वजह से ही जिले का औसत कोटा पूरा नहीं हो पा रहा था। इधर, रन्नौद क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर आ गए। जिससे कई गांवों में भी पानी भर गया। 
जबकि पुलिया व रपटों पर 8 से 15 फीट तक पानी आने से गांवों का मुख्य सडक़ मार्गों से संपर्क पूरी तरह टूट गया। रन्नौद-पिछोर रोड पर मार्ग दो फीट डूबने से आवागमन बंद हो गया। दोपहर बाद पानी कम होने से वाहन गुजर सके। महज दो ही दिन में उम्मीद से ज्यादा बारिश होने की वजह से जनजीवन प्रभावि तहो गया है। वहीं रन्नौद कस्बे में 75 साल की महिला बड़ी नदी में उफान की वजह से अपने खेत पर फंस गई। सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों ने नाव मंगाई और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!