
शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत चोर घर के बाहर रखी बाइक चुराकर ले गए। बाइक मालिक सुमित पुत्र भगवत सहाय तिवारी निवासी वार्ड क्रमांक 13 घरियाली मोहल्ला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी बाइक शाम के समय घर के बाहर ही रखी हुई थी जब वह बाइक को घर के अंदर रखने के लिए बाहर आया तो देखा कि बाइक गायब है जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।




