Press "Enter" to skip to content

गीता पब्लिक स्कूल में दक्षता अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

शिवपुरी। अशासकीय विद्यालय गीता पब्लिक स्कूल में विगत दिवस दक्षता अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले से समस्त जन शिक्षक, बीएसी, बीआरसीसी, डाइट स्टाफ एवं जिला शिक्षा केंद्र से एपीसी शामिल हुए। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में ओआईसी राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल डॉ. प्रवीणा कौशल, जिला शिक्षा केंद्र से जिला परियोजना समन्वयक शिरोमणि दुबे, डाइट प्राचार्य चौहान तथा गीता पब्लिक स्कूल के संचालक पवन शर्मा उपस्थित थे।
कार्यशाला का शुभारंभ ओआईसी राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल डॉ. प्रवीणा कौशल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद गीता पब्लिक स्कूल के संचालक पवन शर्मा द्वारा मुख्य अतिथियों का माल्र्यापण का स्वागत किया।  उसके बाद पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दक्षता  उन्नयन से संबंधित समस्त बिंदुओं को मनीष जैन, देवेंद्र शर्मा एवं नीरज मिश्रा एसआरजी द्वारा प्रकाश डाला गया। 
कार्यशाला को संबोधित कदते हुए जिला परियोजना समन्वयक शिरोमणि दुबे ने कहा कि कोई भी शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन तभी शानदार तरीके से करता है यदि वह साधन पर ध्यान न देकर साधना मानते हुए कार्य को पूर्ण करें। वहीं डॉ वीणा कौशल ने भी कार्यशाला पर प्रकाश डाला। उन्होंने समस्त जन शिक्षकों बीएसई बीआरसीसी डाइट का स्टाफ एवं एपीसी को संबोधित करते हुए बताया कि कार्य की गंभीरता को समझते हुए कार्य को समय सीमा में पूर्ण करें पहले अध्यक्ष का कार्य सितंबर माह में संपन्न होना था अब दिसंबर माह तक कराया जाएगा। राज शिक्षा केंद्र से निर्देश प्राप्त हुए उसके अनुरूप समूह का निर्माण कक्षाओं का संचालन गु्रप के अनुसार अध्यापन इन सभी बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यशाला को डाइट प्राचार्य चौहान द्वारा भी संबोधित करते हुए कहा कि  किसी भी समस्या के लिए आप हमसे संपर्क करें या फिर एसआर जी से संपर्क कर समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं आपके द्वारा जो विभिन्न बैठकों का आयोजन किया जाता है उसमें भी उन्हें बुलाकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। अंत में जिला परियोजना समन्वयक द्वारा बीआरसीसी शिवपुरी अंगद सिंह तोमर द्वारा की गई शानदार व्यवस्थाओं के लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की। डॉक्टर प्रवीण कौशल ने भी कार्यशाला  को शानदार बताया एवं व्यवस्थाओं की तारीफ की। कार्यशाला को संबोधित करते हुए गीता पब्लिक स्कूल के पवन शर्मा ने कहा कि शिक्षा क्या है और हमें किस तरह इस का क्रियान्वयन किया जाना है उनके अनुसार हम भी इस प्रोग्राम को इसी तरह आयोजित करते हैं और इन बिंदुओं पर प्रकाश डालकर शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों की दक्षता उन्नयन कर सकते हैं उनके अनुसार शिक्षा वह है जो हम बच्चों के माध्यम से प्रश्न पूछने की कला को उनको सिखा सके। कार्यक्रम में में आभार प्रदर्शन बीआरसीसी शिवपुरी अंगद तोमर द्वारा किया गया। कार्यशाला को सफल बनाने में जुगराज प्रजापति डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रामर की भी अहम भूमिका रही। अंत में सभी पधारे हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यशाला का विधिवत समापन किया गया। इस मौके पर एपीसी अस्थाना, एपीसी अनीता मैडम,  ऑपरेटर दिलीप बीआरसीसी समस्त विकासखंड उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!