शिवपुरी। 64वीं शालेय राष्ट्रीय जूड़ो प्रतियोगिता अंडर 14 आयु वर्ग की झारखंड के रांची में 27 से 31 दिसंबर तक आयोजित की गई। उक्त राष्ट्रीय जूड़ो प्रतियोगिता में शिवपुरी के दो खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश की टीम में शामिल होकर मप्र का प्रतिनिधित्व किया। शिवपुरी के खिलाड़ी रामलखन गुर्जर द्वारा राष्ट्रीय जूड़ो प्रतियोगिता में अपने खेल के जौहर दिखाते हुए 50 किग्रा वर्ग में रजत पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व शिवपुरी शहर का परचम लहराया।
पदक प्राप्त खिलाड़ी मधराव सिंधिया जिला खेल परिसर में एनआईएस जुड़ो प्रशिक्षक शिशुपालसिंह रघुवंशी के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहें है। खास बात यह है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्ति के आधार पर भारत सरकार की स्कीम खेलों इंडिया के लिए चयनित हुये, जो कि महाराष्ट्र में आयोजित की जाएगीं।
खेलो इंडिया नेशनल गेम्स की तर्ज पर आयोजित की जाती है ऐसी प्रतियोगिता में अब रामलखन गुर्जर भी अपने जौहर दिखाएंगे।



