शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पुरैनी में गांव के ही रहने वाले एक युवक ने 60 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म कर दिया। मामले में पुलिस ने वृद्धा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
ग्राम पुरैनी की रहने वाली 60 वर्षीय वृद्धा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 25 दिसंबर को वह अपनी टपरिया में सो रही थी तभी रात के लगभग 9 बजे गांव का रहे वाला सटुआ पुत्र श्यामा जाटव निवासी ग्राम पुरैनी आ गया और जोर-जबरदस्ती करने लगा। वृद्धा ने बताया कि युवक ने उसके साथ बुरा काम किया बाद में यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना से वृद्धा काफी डर गई और यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन युवक द्वारा परेशान किए जाने पर उसने यह बात परिजनों को बताई और थाने में शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment