
शिवपुरी। पिछोर शिवपुरी (मध्यप्रदेश) पिछोर भारतीय जनता पार्टी से पिछला चुनाव लड चुके और वर्तमान में उम्मीदवारी के लिये अघोषित उम्मीदवार प्रीतमसिंह लोधी पर एक आदिवासी हरभान पुत्र हल्लू आदिवासी ग्राम लखनपुरा गोलाकोट ने पिछोर विधानसभा क्षेत्र में प्रीतम सिंह लोधी को वोट न देने की अपील के पर्चे पिछोर विधानसभा मे बांटकर सनसनी फैला दी की प्रीतमसिंह लोधी उनके ग्राम लखनपुरा गोलाकोट में आदिवासी समाज के अखण्ड भंडारे में देवी मंदिर पर आये तो आदिवासी समाज के लोगों ने उनका बडा मान सम्मान किया जब वह इस कार्यक्रम में से जाने लगे तो आदिवासी हरभान ने भाजपा नेता प्रीतमसिंह लोधी से कुछ मदद मांगी तो प्रीतमसिंह लोधी और उनके गन मैन ने आदिवासी हरभान को पीटा ऐसा आरोप इन पर्चो के माध्यम इस आदिवासी युवक ने भाजपा नेता पर आरोप लगाया है। यह आदिवासी शरीरिक रूप से विकलांग भी है आदिवासी अपने अपमान से क्षुब्ध होकर भाजपा उम्मीदवार के विरोध में यह पर्चे छपवाकर बांटने पर मजबूर हो गया और अपने आदिवासी समुदाय से इस युवक ने अपील की है कि 65 मुकादमें जिस व्यक्ति पर चल रहे हो वो मेरे क्षेत्र में क्या विकास करेगा कृपया इसे वोट न देने की अपील की है।




