शिवपुरी। भाजपा कार्यालय के निर्माण के लिये शहर के खिन्नी नाका क्षेत्र में पिछले चार साल से नींव का गड्ढा खुदा पड़ा है। मंगलवार की रात्रि रतनलाल उम्र 70 वर्ष निवासी खिन्नी नाका कहीं से लौटकर अपने घर आ रहा था तभी रात में हो रही बारिश के कारण मिट्टी धंसकने से रतनलाल उसमें घिरकर घायल हो गया। हादसे में घायल वृद्ध को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके दौरान वृद्ध की मौत हो गई। क्षेत्रवासियों की मानें तो यह गड्ढा पिछले चार साल से इसी हालत में पड़ा हुआ है। जिसमें कई छोटे-छोटे गिरकर घायल हो चुके हैं। जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो यह गड्ढा और लोगों की मौतों का सबब भी बन सकता है।
BJP कार्यालय की नींव में गिरकर वृद्ध की मौत
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी को मिली नई कमान: IPS यांगचेन डोलकर भूटिया बनीं SP / Shivpuri News
- आईसीएसई 2026: अन्वी गुप्ता बनी जिला टॉपर, 96.8% अंक से रचा इतिहास, लगातार दूसरे साल सगी बहनों ने बढ़ाया शिवपुरी का मान / Shivpuri News<br>
- बदरवास में ज्वेलरी कारोबारी ने खुद को गोली मारी, घर के कमरे में लहूलुहान मिले, IPL में नुकसान की बात सामने / Shivpuri News
- बिन मौसम बरसात के साथ गिरे ओले, करेरा में बदला मौसम का मिजाज, अचानक बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत / Shivpuri News
- मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा शिवपुरी से वीरेंद्र माथुर को बनाया गया “आयोग मित्र” / Shivpuri News





Be First to Comment