
शिवपुरी। फिजीकल क्षेत्र की सिद्धेश्वर कॉलोनी से विगत शाम पुरानी शिवपुरी जैन मंदिर के सामने निवासरत आरोपी सलमान खान एक नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाकर उसके घर से भगा ले गया जिसकी शिकायत अपहृत बालिका के परिजनों ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी सलमान के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।




