कल यहां बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News

शिवपुरी। प्री मानसून रखरखाव एवं आवश्यक मेन्टीनेंस कार्य किए जाने के कारण 33 के.व्ही.पोहरी फीडर एवं परिच्छा (भटनावर) फीडर पर 23 जून को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा।
23 जून को उक्त फीडरों के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र पोहरी से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं एच.टी.उपभोक्ता तथा 33/11 के.व्ही.उपकेन्द्र परिच्छा, राठखेडा एवं चकराना से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं उच्चदाव उपभोक्ता क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।