
शिवपुरी| भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्हई के पास शनिवार-रविवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक युवक की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घूमन (25) पुत्र रमेश लोधी निवासी पहाड़ाखुर्द अपने दोस्त हल्के (22) पुत्र अमर सिंह केवट के साथ ससुराल टोडा गांव जा रहा था। जैसे ही सिरसोद-पिछोर रोड़ पर दुल्हई की पुलिया के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में घूमन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हल्के केवट गंभीर रूप से घायल हो गया।
Be First to Comment