पति को बंधक बनाकर महिला से बलात्कार करने वाले दबोचे / Bamorkala News

शिवपुरी। बामौरकलां थाना क्षेत्र में घाटी ऊपर जंगल में पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपितों को पुलिस ने पकड़ लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी घटना का खुलासा नहीं किया है। बता दें कि 15 अक्टूबर की दोपहर 42 साल की महिला अपनी पति के साथ जंगल में लकड़ियां बीनने गई थी। लौटते समय बाइक सवार तीन बदमाशाें ने पीटा और पति को बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म किया।