शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम राजपुरा में 6 जून को खेत मालिक व उसकी पत्नी की बटाईदारों ने मारपीट कर दी। मारपीट का कारण बटाईदारों से खेत को वापस लेना बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अजमन पुत्र रतनू सहरिया निवासी राजपुरा ने बताया कि उसने अपनी जमीन मोेहनसिंह, शिवदयाल व कल्याण यादव निवासी ऊंचा बन्हैरा को बटाई पर दी थी। बीते रोज जब वह व उसकी पत्नी बटाई के लिए दी गई जमीन को वापस लेने की बात कहीं तो आरोपित गाली-गलौंज करने लगे जब गाली देने से मना किया किया तो लाठी, डंडों व लात-घूसों से मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। घटना के बाद अजमन अपनी पत्नी के साथ थाने आया और मामले में तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment