Press "Enter" to skip to content

जंगल में गाय देखने गए युवक पर भालुओं ने बोला हमला | Bairad News

शिवपुरी। गोवर्धन थाना क्षेत्र के तह तआने वाले ग्राम बुढाई में जंगल में गाय देखने गए बृखभान पाल पर भालुओं ने हमला कर दिया। घटना में वृखभान गंभीर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वृखभान ने बताया कि वह अपनी गाय को देखने जंगल में गया हुआ था जहां उसने गाय को एक गुफा में जाते देखा जिस पर वह भी गुफा में चला गया। जहां तीन भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। जैसे-तैसे वह अपनी जान बचाकर गांव आया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!