शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम जरियाकला में रंजिश को लेकर एक युवक की तीन लोगों ने मारपीट कर दी। मिली जानकारी के अनुसार लवकुश पुत्र पप्पू रावत निवासी जरियाकला की अमरसिंह रावत के परिवार से रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते अमरसिंह रावत, छोटू उर्फ सुखदेव, रामबती बाई निवासी जरियाकला नेलवकुश की लात-घूसों से मारपीट कर दी। मामले को लेकर पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment