Press "Enter" to skip to content

किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी, परिजनों ने दर्ज कराया केस | Bairad News

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम में रहने वाले एक 17 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। मामले में पुलिस को परिजनों ने संदेही पर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। 
किशोरी के परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री 21 जून को रात 9 बजे के करीब घर से अचानक लापता हो गई। जब उसकी आसपास तलाश की तो कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद रिश्तेदारी में भी पूछताछ की लेकिन वहां भी किशोरी का कुछ पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान किसी ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को बैराड़ के रहने वाले साबिर खान के साथ देखा गया था। जिस पर वह साबिर के घर गए तो वह भी लापता मिला। जब युवक नहीं मिला तो परिजन थाने और और संदेह के आधार पर साबिर के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!