धीरज ओझा बैराड़।नगर परिषद में हितग्राहियों को लगातार चक्कर लगाने पड़ रहे है प्रधानमंत्री आवास योजना की बात की जाये तो हितग्राही एक वर्ष पहले स्वीकृति आवास की दूसरी क़िस्त भी अभी सभी हितग्राहियों को प्राप्त नहीं हुई और एक साल से हितग्राहीयो ने आवेदन दे कर उसका एक साल बाद भी उनका कुछ नहीं हुआ नई आवासों की बात की जाए तो अभी कितना समय लगेगा इसका कोई अंदाजा नहीं ।
सीएम हेल्पलाइन पर भी महीनों से चल रही शिकायत L4 पर है फिर भी अधिकारी मस्त है जो कि सीएम हेल्पलाइन के L1 अधिकारी के निराकरण को कॉफ़ी पेस्ट कर L4 तक एक ही निराकरण किया जाता हैं ।
अभी कुछ समय पहले सीएमओ साहब का रोड एक्सीडेंट हुआ जिससे कार्यालय का कार्य बधित हो रहा है
नगर परिषद को गठित हुए चार साल बीत चुके जिसमें 4 सीएमओ बदल गए लेकिन शहर की बदहाल स्तिथि बरकरार है।
इनका कहना है
मैंने कई बार कार्यालय नगर परिषद में आवेदन दिया जिसकी नगर परिषद द्वारा मुझे कोई पावती नहीं दी गई औऱ एक साल में लगभग तीन बार आवेदन दे चुका जिसका आज दिनांक तक कोई लाभ नहीं मिला जबकी वार्ड में कई अपात्र लोगों को इस योजना का लाभ मिल गया
धीरज ओझा समाजसेवी बैराड़
इनका कहना है
आवास योजना के जो आवेदन प्राप्त हुए है उनकी जांच कराई जा रही।
अभिनाश अग्रवाल
सब इंजीनियर
बैराड़ नगर परिषद बैराड़




