रास्ता रोककर युवक की मारपीट-Baiard News

िशवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत एक युवक की रास्ता राेककर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
शांति बाई पत्नी स्व. रामजीलाल कुशवाह निवासी कालामढ़ थाना बैराड़ ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसी के गांव का रहने वाला खच्चू कुशवाह 17 मार्च को रात 9 बजे मिल गया और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो खच्चू ने मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।