
बदरवास। थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा में विवाद के चलते एक युवक ने दबंगई दिखाते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस की जानकारी के अनुसार फरियादी रामस्वरूप पुत्र शिवचरण आदिवासी निवासी बरखेड़ा ने बुधवार को दोपहर 12 बजे गांव में रहने वाले रामबाबू आदिवासी से उसके भतीजों के खिलाफ शिकायत की तो रामबाबू गाली देने लगा। जब फरियादी ने गाली देने से मना किया तो आरोपित युवक ने फरियादी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शाम को थाने पहुंचकर फरियादी ने आरोपित युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया।




