बटवारे को लेकर बहू ने सास को किया घायल / Badarwas News

बदरवास। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बामौर में बटवारे को लेकर बहू ने सास को धक्का दे दिया जिससे वह जमीन पर गिर गई जिससे शरीर में जगह—जगह चोट आई। मामले में पुलिस ने आवेदन पर जांच कर बहू व उसके बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

फरियादिया लक्ष्मी बाई पत्नी होतमसिह जाटव 60 साल निवासी ग्राम बामौर ने बताया कि 25 मई को शाम 6 बजे वह अपने घर पर थी। जगह बटवारे के उपर से बहू सुनीता बाई और उसके दोनों लडके संजेश और विशेष गाली—गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सुनीता बाई ने धक्का दिया जिससे मैं जमीन पर पडी जिस कारण दोनों हाथो की कलाई, सिर में पीछे की तरफ व कमर में मुंदी चोटे आई है। घटना बहू संतोषी बाई ने देखी जिसने मुझे बचाया।