
ऑनलाइन धोखाधड़ी पर नही लग रहा बिराम
न ही ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले हो रहे ट्रेस
शिवपुरी। ख़बर शिवपुरी जिले से हैं। जहाँ आये दिन ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन ऑनलाइन धोखाधड़ी की कार्यवाही सिर्फ आबेदानों तक ही सिमट जाती हैं। ना ही कोई मामला ट्रेस होता न ही उसकी जाँच होती।
एक ऐसा मामला सामने आया हैं। जिसमे एटीएम मालिक की जेब मे रखा हैं। और एटीएम के जरिये बीस हज़ार रुपये निकलने का एसएमएस ब्यक्ति के मोबाइल पर आता हैं।
जानकारी के अनुसार सादिक अहमद सिद्धिकी पुत्र श्री नासिर अहमद सिद्धिकी निवासी कल्लन सॉप फैक्ट्री के पास ने शिकायती आबेदन थाने में दिया हैं। आबेदन में उल्लेख हैं कि प्रार्थी का सेविंग खाता हैं। एसबीआई बैंक माधव चौक ब्रांच में उसका खाता हैं। एवं प्रार्थी के मोबाइल नंबर 9584874355 पर 20000 रुपये निकलने का एसएमएस आता हैं। जिससे प्रार्थी के होश उड़ जाते हैं। क्योंकि 20000 का जो उसके खाते से निकले हैं। वो एटीएम के द्वारा निकाले गए हैं। जबकि एटीएम फरियादी की जेब मे रखा हुआ था। जब अगले दिन बैंक में फरियादी पहुँचा तो उसे पता चला कि बिहार में भागलपुर में कही उसके पैसे निकाले गए हैं।
फरियादी ने तुरंत अपना एटीएम ब्लॉक कराया एवं शाखा प्रबंधक महोदय को आबेदन दिया।




